किलकारी बिहार बाल भवन पटना द्वारा पटना में आयोजित ‘किलक – किलक राष्ट्रीय बाल नाट्य महोत्सव 2026’ के तीसरे दिन किलकारी भागलपुर के बच्चों ने प्रभावशाली मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया. प्रेमचंद रंगशाला, पटना में भास कृत महाभारत आधारित नाटक ‘मध्यम व्यायोग’ की प्रस्तुति लगभग 600 दर्शकों की उपस्थिति में हुई. वीर और करुण रस के समन्वय के साथ त्याग, धर्म, कर्तव्य व पारिवारिक मूल्यों का सशक्त संदेश दिया गया. परिकल्पना साहिल राज की रही. निर्देशन मिथिलेश कुमार ने किया तथा प्रकाश संचालन विनय कुमार का रहा. सूत्रधार प्रिया कुमारी रहीं. ब्राह्मण की भूमिका नीतू कुमारी, ब्राह्मणी माही कुमारी, प्रथम पुत्र पूजा कुमारी, मध्यम पुत्र सोनू कुमार, घटोत्कच आदित्य राज चौधरी, कनिष्ठ पुत्र पीयूष कुमार, भीम स्वाति कुमारी और हिडिंबा रोशनी कुमारी ने निभाई. कोरस में कुमकुम कुमारी, गुंजन राज, आयुष कुमार, स्वस्ति कुमारी, चिराग कुमार, शिवम कुमार, चंदन कुमार व रंजन कुमार शामिल रहे. सितार वादन प्रेम केडिया और मेकअप नमन कुमार का रहा. नाट्य निर्देशक तनवीर अख्तर, निदेशिका ज्योति परिहार, प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज व प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की. महोत्सव में देशभर की टीमों के बीच भागलपुर इकाई की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गयी.
bhagalpur news. किलकारी भागलपुर के बच्चों की पटना में सशक्त प्रस्तुति

bhagalpur news. किलकारी भागलपुर के बच्चों की पटना में सशक्त प्रस्तुति
Copied link
किलकारी बिहार बाल भवन पटना द्वारा पटना में आयोजित ‘किलक – किलक राष्ट्रीय बाल नाट्य महोत्सव 2026’ के तीसरे दिन किलकारी भागलपुर के बच्चों ने प्रभावशाली मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया