NTPC Kahalgaon Power Station: 19 मई को होगा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन, आधिकारिक नोटिस के बाद एक्शन

NTPC Kahalgaon Power Station: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित कहलगांव एनटीपीसी परियोजना में 19 मई को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जाएगा. पिछले दिनों राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, पटना की ओर से कड़ा निर्देश दिया गया था, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया.

NTPC Kahalgaon Power Station: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित कहलगांव एनटीपीसी परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ गई है. 19 मई को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जाएगा. दरअसल, इसके लिए परियोजना परिसर में फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, पटना के द्वारा पिछले दिनों बड़ा आदेश दिया गया था, जिसके बाद यह कड़ा एक्शन लिया गया है. 

एनटीपीसी प्रबंधन को आधिकारिक नोटिस जारी

बता दें कि, इसे लेकर कहलगांव के अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के माध्यम से एनटीपीसी प्रबंधन को आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया था. खबर की माने तो, उस नोटिस में संस्थान में अग्नि आपदाओं से जान-माल की सुरक्षा कैसे की जाए, उसके लिए अग्नि निवारण और सुरक्षा उपायों की विस्तार रूप से समीक्षा की जरूरत बताई गई. मुख्य रूप से उन सभी उद्देश्य को लेकर फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल आयोजित करना जरूरी बताया गया है.

कहलगांव एनटीपीसी परियोजना को हाई अलर्ट पर रखा था 

खबर की माने तो, यह कार्रवाई राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 एवं बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2021 के प्रावधानों के तहत की जा रही है. निर्धारित तारीख पर परियोजना प्रबंधन या उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि को मौजूद रहने का आदेश है. बता दें कि, पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान कहलगांव एनटीपीसी परियोजना को हाई अलर्ट पर रखा गया था. वहां आने और जाने वाले लोगों की प्रमुखता से जांच के आदेश दिए गए थे. ऐसे में अब अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा.   

Also Read: Success Story: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, तमिलनाडु बोर्ड में टॉप कर बढ़ाया बिहार का मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >