bhagalpur news. कमेटी ने शिक्षकों पर लगे आरोप की जांच रिपोर्ट प्रभारी कुलपति को भेजी

टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो जवाहर लाल के कार्यकाल में कुछ शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यालय से बाहर के कॉलेजों में स्थानांतरण किया गया था

टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो जवाहर लाल के कार्यकाल में कुछ शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यालय से बाहर के कॉलेजों में स्थानांतरण किया गया था. अब वापसी के मामले प्रभारी कुलपति के हाथों में है. विवि ने उन मामलाें काे लेकर कमेटी बनायी थी, जिसकी बैठक बुधवार को सिंडिकेट हॉल में बैठक हुई. बताया जा रहा कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रभारी कुलपति प्राे विमलेंदु शेखर झा काे भेज दी है. प्रभारी कुलपति के इसी सप्ताह में टीएमबीयू आने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा कि रिपाेर्ट में की गयी अनुशंसा के आधार पर आगे आरोप पर कार्रवाई करेंगे. हालांकि, प्रभारी कुलपति को नियमानुसार स्थानांतरण से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार नहीं है. ऐसे में उन्हें लाेकभवन से अनुमति लेनी होगी. सूत्राें ने अनुसार कमेटी ने कुल छह शिक्षकाें के मामले में संबंधित आरोप से जुड़े दस्तावेजों को देखा. इसमें पांच शिक्षकाें का दंडात्मक तबादला किया गया था, जबकि एक की दंडात्मक प्रतिनियुक्ति की गई थी. पीजी इतिहास विभाग के शिक्षक डाॅ केके मंडल, पीज हिंदी विभाग के शिक्षक दिव्यानंद, पीजी संस्कृत विभाग के हेड रहे डाॅ सिकंदर चाैधरी, पीजी फिजिक्स विभाग के शिक्षक डाॅ सुदेश जायसवाल, टीएनबी काॅलेज के शिक्षक डाॅ काैशलेन्द्र प्रसाद व डाॅ सुरेश बिंद का स्थानांतरण करते हुए मुख्यालय के बाहर के कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >