Bhagalpur news गंगाजल लिफ्ट परियोजना काम हुआ चालू

सुलतानगंज कमरगंज में गंगाजल लिफ्ट परियोजना का काम विगत एक माह से बंद रहने के बाद सोमवार को चालू हुआ.

सुलतानगंज कमरगंज में गंगाजल लिफ्ट परियोजना का काम विगत एक माह से बंद रहने के बाद सोमवार को चालू हुआ. रविवार को अधिकारियों के साथ कंपनी के अधिकारी, किसान और जनप्रतिनिधि में वार्ता के बाद काम में प्रगति आयी है. सोमवार को किसानों की मौजूदगी में काम शुरू किया गया. मुआवजा का रेट निर्धारण का निर्णय जल्द पूरा होगा. कंपनी के अधिकारी ने बताया कि किसानों से वार्ता के बाद कार्य स्थल पर काम शुरू किया गया है. पहले दिन चारदीवारी का शुरू किया गया है. इसके समतलीकरण का काम होगा. काम की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया गया है. बताया कि किसानों का जो समस्या है इसको लेकर 24 अप्रैल तक आवेदन लिया जायेगा. आपत्ति भी लिया जायेगा. इसके लिण् समय दिया गया है.उसके बाद एक सप्ताह में प्रक्रिया पूरी की जायेगी. काम शुरू होने के बाद अधिकारियों में खुशी का माहौल देखा गया. किसानों ने बताया कि अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जो भी समस्या है उसका समाधान प्रक्रिया पूरी कर सभी समस्या का समाधान करा दिया जायेगा. इसलिए काम शुरू करने दिया गया है. मुखिया भरत कुमार ने बताया कि किसानों को जो भरोसा दिलाया गया उसका पालन करना कंपनी का काम है. किसानों को हर हाल में उचित मुआवजा राशि देने का भरोसा दिलाया गया है, इसके बाद काम शुरू किया गया है. सभी समस्या का समाधान का पांच मई तक समय लिया गया है तब तक काम शुरू कराया गया है. काम शुरू होने की सूचना पर स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >