जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पैक्स निर्वाचन-2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. विभिन्न प्रखंडों में होनेवाले निर्वाचन की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. कुल 64 पैक्स व दो बुनकर समिति का निर्वाचन कराया जाना है. बुनकर समितियों में मिलाप बुनकर सहयोग समिति, नाथनगर व राजा सिल्क प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, जगदीशपुर शामिल हैं. बैठक में सभी प्रखंडों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए प्रशासनिक व सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिये गये. निर्वाचन कार्यक्रम नामांकन की तिथि : छह से सात मार्च नामांकन पत्रों की समीक्षा : नौ से 10 मार्च अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन : 11 मार्च मतदान व मतगणना : 18 मार्च प्रखंडवार ब्योरा गोपालपुर – 02 पैक्स समितियां, 04 मतदान केंद्र (02 भवनों में), कुल मतदाता 2263, मतगणना टेबल 02 इस्माइलपुर – 01 समिति, 02 मतदान केंद्र (01 भवन में), कुल मतदाता 845, मतगणना टेबल 01 रंगरा चौक – 05 समितियां, 10 मतदान केंद्र (05 भवनों में), कुल मतदाता 5935, मतगणना टेबल 05 नवगछिया – 03 समितियां, 09 मतदान केंद्र (03 भवनों में), कुल मतदाता 5248, मतगणना टेबल 02 खरीक – 02 समितियां, 04 मतदान केंद्र (02 भवनों में), कुल मतदाता 2274, मतगणना टेबल 02 नारायणपुर – 01 समिति, 04 मतदान केंद्र (02 भवनों में), कुल मतदाता 2288, मतगणना टेबल 01 पीरपैंती – 06 समितियां, 13 मतदान केंद्र (07 भवनों में), कुल मतदाता 7197, मतगणना टेबल 05 कहलगांव – 12 समितियां, 24 मतदान केंद्र (12 भवनों में), कुल मतदाता 13992, मतगणना टेबल 10 सन्हौला – 08 समितियां, 23 मतदान केंद्र (12 भवनों में), कुल मतदाता 12873, मतगणना टेबल 10 गोराडीह – 01 समिति, 03 मतदान केंद्र (01 भवन में), कुल मतदाता 1818, मतगणना टेबल 01 सबौर – 04 समितियां, 08 मतदान केंद्र (06 भवनों में), कुल मतदाता 4631, मतगणना टेबल 02 जगदीशपुर – 07 समितियां, 10 मतदान केंद्र (07 भवनों में), कुल मतदाता 4024, मतगणना टेबल 05 नाथनगर – 05 समितियां, 11 मतदान केंद्र (05 भवनों में), कुल मतदाता 5556, मतगणना टेबल 04 शाहकुंड – 02 समितियां, 08 मतदान केंद्र (03 भवनों में), कुल मतदाता 4685, मतगणना टेबल 04 सुलतानगंज – 07 समितियां, 17 मतदान केंद्र (07 भवनों में), कुल मतदाता 9471, मतगणना टेबल 04
bhagalpur news. 18 मार्च को होगा पैक्स और बुनकर समिति का निर्वाचन
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पैक्स निर्वाचन-2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी
