आज का मौसम : हल्की बारिश और आंधी के आसार, आइएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

हल्के बादल छाये रहेंगे

आसमान में दिन भर हल्के बादल छाये रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान हल्की बारिश और तेज आंधी चलने की पूरी संभावना है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

नमी में दिख सकता है उतार-चढ़ाव

हवा में नमी की मात्रा में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि शाम 5.30 बजे तक इसके घटकर 66 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >