नाले की उड़ाही से पहले और बाद की तस्वीर लेना किया गया अनिवार्य

नाले की उड़ाही के पहले और बाद की तस्वीर लेना निगम ने अनिवार्य कर दिया है. यह इसलिए कि बाद में मिलान करने में दिक्कत नहीं हो सके.

वरीय संवाददाता, भागलपुर नाले की उड़ाही के पहले और बाद की तस्वीर लेना निगम ने अनिवार्य कर दिया है. यह इसलिए कि बाद में मिलान करने में दिक्कत नहीं हो सके. इसके लिए सभी जाेनल प्रभारी काे जिम्मेदारी दी गयी है. वह अपने स्तर से हर दिन नाली उड़ाही की रिपाेर्ट भी बना रहे हैं. इधर, सभी 51 वार्डाें काे मिला कर अब 160 मजदूराें की उड़ाही वाली टीम बनी है. मजदूराें से शहर के सभी वार्डाें में अलग-अलग टीम बना कर उड़ाही करवायी जा रही है. स्वच्छता प्रभारी आदित्य जायसवाल के अनुसार दक्षिणी क्षेत्र में 80 और बाकी शहराें के लिए भी 80 मजदूराें काे लगाया गया है. उन्होंने बताया कि हमलाेगाें ने तय किया है कि जिन इलाकाें में उड़ाही कराएं, वहां की पहले और बाद की फाेटाे लेकर रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >