bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में एक व मारवाड़ी कॉलेज में आधा घंटा इग्नू की परीक्षा बाधित

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में छात्रों ने टीएनबी कॉलेज व मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित इग्नू की परीक्षा को बाधित कर दिया.

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में छात्रों ने टीएनबी कॉलेज व मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित इग्नू की परीक्षा को बाधित कर दिया. टीएनबी कॉलेज से परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही क्लास से बाहर किया. वीक्षकों ने आंदोलित छात्रों से कुछ समय लेकर परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिका लेने के बाद क्लास से बाहर निकाल दिया. टीएनबी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमिताभ चक्रवर्ती ने बताया कि इग्नू की प्रथम पाली में दो घंटे की परीक्षा थी. आंदोलित छात्र क्लास रूम पहुंच कर एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया. कुल 72 परीक्षार्थी थे. बाद में पुलिस टीम के आने पर उन परीक्षार्थियों का बचे एक घंटे की परीक्षा ली गयी. दूसरी पाली की परीक्षा पुलिस की सुरक्षा में ली गयी. वहीं, आंदोलित छात्रों ने मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे, जहां परीक्षा को आधा घंटे तक बाधित किया. आंदोलित छात्रों ने परीक्षा हॉल पहुंचकर आधा घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एससी राय ने बताया कि प्रथम पाली की तीन घंटे की परीक्षा थी, लेकिन आंदोलित छात्रों ने आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को हॉल से बाहर कर दिया. सभी परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिका ले ली गयी थी. उन्होंने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई.

टीएमबीयू, सभी पीजी विभाग व कॉलेज को कराया बंद

छात्र राजद व आइसा के बैनर तले छात्रों ने टीएमबीयू, पीजी विभागों व कॉलेजों के बंद कराया. सबसे पहले बीएन कॉलेज फिर टीएनबी व मारवाड़ी कॉलेज को बंद कराया. साथ ही एक-एक कर पीजी विभागों को भी बंद कराया. विभाग में ताला लगा दिया. इसके बाद आंदोलित छात्र टीएमबीयू पहुंचे, जहां प्रशासनिक भवन के सभी शाखा, परीक्षा विभाग, डीएसडब्ल्यू व रजिस्ट्रार कार्यालय को बंद कराया. विवि के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन से बाहर कर दिया. प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. करीब तीन बजे तक आंदोलित छात्र विवि में डटे रहे.

छात्र नेता लालू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का भाजपा एवं जदयू सरकार के इशारे पर आनन-फानन में मतदाता सूची के नाम पर गरीब, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं दलित को वोट से वंचित करने की साजिश की जा रही है. छात्र राजद के जिला प्रभारी प्रिंस यादव ने आयोग के मनमानी को नहीं चलने दिया जायेगा. आइसा के छात्र नेता प्रवीण कुशवाहा ने चुनाव आयोग को एनडीए सरकार की कठपुतली बताया. मौके पर देव सूरज, चंद्र देव, आलोक, कौशल शर्मा, अनुज, अमरनाथ, अभिषेक, राजगुरु आदि मौजूद थे.

कॉलेजों में पसरा सन्नाटा

बंद को लेकर मुख्यालय के कॉलेजों में सन्नाटा पसरा रहा. काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे थे, लेकिन आंदोलित छात्रों द्वारा कॉलेज को बंद किये जाने के कारण छात्र-छात्राएं अपने-अपने कॉलेजों से वापस लौट गये. बंद के कारण शिक्षकों को भी वापस लौटना पड़ा. एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह व मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एससी राय ने बताया कि बंद के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >