bhagalpur news. चार पहिया वाहन ने टेंपो में मारा टक्कर, केस दर्ज

थाना क्षेत्र के मोतीचक निवासी टेंपो मालिक छगुरी कुमार ने तिलकपुर दुर्गा स्थान के पास टेंपो में धक्का मारने की घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है

थाना क्षेत्र के मोतीचक निवासी टेंपो मालिक छगुरी कुमार ने तिलकपुर दुर्गा स्थान के पास टेंपो में धक्का मारने की घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में टेंपो मालिक ने बताया कि घटना में उनका टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के समय टेंपो में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्वयं भी चोटिल हो गए. घायलों का इलाज कराया जा रहा है. टेंपो मालिक ने आरोप लगाया कि उजाला रंग के एक चार चक्का वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेंपो को धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात चार चक्का वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

जाली दस्तावेज से मंदिर भूमि की रजिस्ट्री का आरोप

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र में श्रीमती जानकी मंदिर, अबजूगंज से जुड़ी भूमि को लेकर जाली दस्तावेज के आधार पर रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज कराए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल, भागलपुर के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार साह ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया कि श्रीमती जानकी मंदिर के सेवायत द्वारा कथित रूप से छह लोगों के पक्ष में जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री केवाला और दाखिल-खारिज करा लिया गया है. आवेदक ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के अनुसार धार्मिक संस्थान के सेवायत को मंदिर की भूमि बेचने का अधिकार नहीं है. संबंधित भूमि बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड, पटना में निबंधित है. आवेदन में विक्रेता और क्रेता दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है.

शिक्षक के घर चोरी, सोने की चेन व अनाज सहित अन्य सामान गायबसुलतानगंज. थाना क्षेत्र के कासिमपुर वार्ड संख्या 11 में शिक्षक ज्योति कुमार के घर चोरी की घटना सामने आई है. इस संबंध में शिक्षक ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में शिक्षक ज्योति कुमार ने बताया कि वे पैन गांव स्थित अपने पैतृक घर से कासिमपुर स्थित आवास पहुंचे तो देखा कि घर का ताला और दीवार टूटी हुई है. घर के अंदर से सोने की चेन, कांसा व पीतल के बर्तन तथा तीन बोरा सरसों गायब थे. बताया कि इससे पूर्व भी उनके घर में पिलर का छड़ काटकर चोरी की घटना हो चुकी है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >