VIDEO: भागलपुर का यह गांव जहां कोसी मचा रही तबाही, कटाव से ढहकर रोज नदी में गिर रहे घर-मकान...

भागलपुर के खरीक प्रखंड अंतर्गत सिंहकुंड गांव में कोसी का उग्र रूप देखने को मिल रहा है. कटाव की मार लोग झेल रहे हैं.

Bihar Flood News: भागलपुर के खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. नदी के भीषण कटाव में मंगलवार को नौ लोगों के घर कटकर कोसी में समा गये. जिससे गांव में दहशत का माहौल है. कटाव की विभीषिका से परेशान सिंहकुंड के लोग गांव से पलायन करने लगे हैं. कोसी नदी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार लोगों के घर और जमीन नदी में समा रहे हैं. मंगलवार को फिर सिंहकुंड के जिलेबियामोड़ टोला निवासी कई लोगों के घर कट कर नदी में समा चुका है. जबकि कई लोगों के घरों पर कटाव का संकट बना हुआ है. इससे पूर्व भी गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों का घर नदी में समा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >