इसे लेकर डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंजीयन पूरा कराकर उपस्थिति दर्ज कराये. पत्र में डीपीओ ने कहा कि सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का एफआरएस बेस्ट ऑथेंटिकेशन सिस्टम अंतर्गत टैबलेट के माध्यम से दैनिक उपस्थिति दर्ज करानी है. इसके लिए एप पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों का पंजीयन का कार्य जारी है. पंजीयन कार्य अत्यंत ही धीमी गति से चल ही है. ऐसे में राज्य स्तरीय कार्यालय से लगातार चिंता व्यक्त की जा रही है. कई स्कूलों ने पंजीयन का कार्य शुरू भी नहीं किया है. उन विद्यालयों से दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन माध्यम से शुरू करें. बता दें कि जिले के 2017 सरकारी स्कूलों में पांच लाख 40 हजार 451 छात्रों का नामांकन है. वहीं, मोबाइल एप पर 50 फीसदी छात्रों का पंजीयन पूरा है. करीब दो फीसदी छात्रों का ही ऑनलाइन उपस्थिति बन रही है.
bhagalpur news. छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी योजना धरातल पर नहीं उतर सकी
जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों के ऑनलाइन अटेंडेंस योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है

bhagalpur news. छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी योजना धरातल पर नहीं उतर सकी