Bhagalpur news गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति के निदेशक ने प्रस्तावित स्परों का लिया जायजा

गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति के निदेशक ई मुकेश कुमार सिंह ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई अनवर जमील व अन्य वरिष्ठ अभियंताओं के साथ इस्माईलपुर -बिंद टोली व राघोपुर तटबंध का जायजा लिया.

गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति के निदेशक ई मुकेश कुमार सिंह ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई अनवर जमील व अन्य वरिष्ठ अभियंताओं के साथ इस्माईलपुर -बिंद टोली व राघोपुर तटबंध का जायजा लिया.गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति के निदेशक ई मुकेश कुमार सिंह ने स्पर सात से स्पर नौ के बीच में प्रस्तावित चार स्परों की जानकारी विस्तार से ली. उन्होंने जाह्नवी चौक से बिंद टोली के बीच लगभग 20 किलोमीटर लंबे तटबंध पर सड़क निर्माण की संभावना का निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता ने बताया कि पूर्व से ही तटबंध को वाहन चलने योग्य सड़क बनाने का प्रस्ताव था. राघोपुर-खैरपुर के बीच तटबंध के ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया. पूर्व में भेजे गये जल संसाधन विभाग के प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए विचार विमर्श किया गया. इस्माईलपुर -बिंद टोली तटबंध पर 242 करोड़ की प्राक्कलित राशि से सड़क निर्माण व स्पर सात व नौ के बीच चार नये स्पर के निर्माण का प्रस्ताव गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति भारत सरकार को भेजा गया था. मौके पर गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति के उपनिदेशक, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता , सहायक अभियंता , जेई मौजूद थे.

सीएम की यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी का स्थल निरीक्षण

भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गयी है. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी में चिन्हित जन-संवाद स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण में जन-संवाद कार्यक्रम के लिए बनाये जा रहे पंडाल, मंच तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया. डीएम ने पंडाल निर्माण से जुड़े संवेदक को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पूरा करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात प्रबंधन तथा हेलीपैड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बैजानी ग्राम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे तथा वहां स्थित विशाल तालाब का अवलोकन करेंगे.निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >