bhagalpur news. कड़ी सुरक्षा के बीच 31 केंद्रों पर आदेशपाल व परिचारी पद के लिए हुई लिखित परीक्षा

जिले के 31 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में रविवार को न्यायिक सेवा के तहत आदेशपाल व परिचारी पद के लिए लिखित परीक्षा दो पाली में हुई

जिले के 31 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में रविवार को न्यायिक सेवा के तहत आदेशपाल व परिचारी पद के लिए लिखित परीक्षा दो पाली में हुई. करीब 16024 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. बताया जा रहा है कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करायी गयी. वहीं, आधे से भी कम परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे चली. परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से परीक्षार्थी को प्रवेश दिया गया. दूसरी पाली में दोपहर में 1.30 बजे तक ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया. जबकि दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा हुई. कदाचारमुक्त परीक्षा कराने को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई थी. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान सघन जांच की गयी. उधर, परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम रही.

15 अंक का होगा साक्षात्कार

मारवाड़ी पाठशाला केंद्र से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी सुमित कुमार व सुनील कुमार ने बताया कि प्रश्न आसान भी थे, तो कुछ कठिन पूछे गये थे. उत्तर जानने के बाद भी कंफ्यूजन की स्थिति थी. परीक्षा में लॉ विषय के अलावा सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, इतिहास सहित अन्य विषयों से भी प्रश्न पूछा गया था. परीक्षा में 85 अंकों के प्रश्न आया था. लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के लिए 15 अंक का साक्षात्कार होगा. दोनों परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >