भागलपुर-मुंगेर मरीन ड्राइव के लिए प्री-कंस्ट्रक्शन शुरू, 9998 करोड़ से बनेगा, कहां-कहां से जुड़ेगा

Marine Drive: भागलपुर और मुंगेर के बीच गंगा किनारे बनने वाले मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट की तैयारी तेज हो गई है. करीब 9998 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए प्री-कंस्ट्रक्शन गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. 90.08 किलोमीटर लंबी यह परियोजना बिहार में कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई दिशा देगी.

Marine Drive: भागलपुर-मुंगेर के बीच गंगा किनारे प्रस्ताव मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ वक्त लगेगा. वहीं चयनित एजेंसी ने प्री-कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज शुरू कर दी है. अलाइनमेंट पर जगह-जगह मशीनरी उपकरण से लगातार भू-स्थल की जांच की जा रही है, जिसको कोयला घाट से कुछ दूरी पर सहित अन्य जगहों पर देखा जा सकता है. चयनित एजेंसी को बिड वेलिडिटी 180 दिनों का मिला है, जिसको पूरा होने में अभी और कुछ दिन शेष है.

इस दौरान उन्हें अपने फाइनेंसियल असेसमेंट की रिपोर्ट बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) को सौंपनी है. इसमें वह इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग दिखायेगा. इसके बाद मरीन ड्राइव के लिए अप्वाइंटमेंट डेट का निर्धारण होगा. फाइनेंसियल क्लाेजिंग के बाद मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य आरंभ होगा. इससे पहले उन्हें फॉरेस्ट क्लियरेंस सहित अन्य सभी प्रकार का एनओसी लेना होगा. वहीं, 11 अप्रैल को अलाइनमेंट का हवाई सर्वेक्षण किया गया. अलाइनमेंट में बदलाव की संभावना जतायी गयी है.

जल्द तय होगा किस दिशा से शुरू होगा काम

अभी यह तय नहीं हुआ है कि मरीन ड्राइव का निर्माण किस दिशा से होनी है. लेकिन अधिकारियों ने बताया कि जल्द इसको तय कर लिया जायेगा. बताया जाता है कि ज्यादातर उम्मीद मुंगेर की ओर से निर्माण का कार्य शुरू किया जा सकता है. यह भी बताया जा रहा है कि मरीन ड्राइव का दो फेज में निर्माण होना है, तो भागलपुर और मुंगेर दोनों जिला के क्षेत्र में सुविधा अनुसार कार्य आरंभ किया जा सकता है.

9998 करोड़ की लागत से बनेगा मरीन ड्राइव

पहले फेज में मुंगेर के हेरू दियारा से लेकर अजगैबीनाथ धाम सुलतानगंज तक 42 किलोमीटर गंगा पथ बनना है. इस पर लगभग 5119 करोड़ की खर्च आयेगी. जबकि दूसरे फेज में सुलतानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक 48.08 किलोमीटर पथ का निर्माण होगा. जिसपर 4849 करोड़ की लागत आयेगी. यानी, करीब 90.08 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 9998 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले चीफ जनरल मैनेजर

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड पटना चीफ जनरल मैनेजर बबलू कुमार ने बताया कि मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य फाइनेंसियल क्लोजिंग रिपोर्ट आने के बाद आरंभ होगा. यह चयनित एजेंसी की ओर से आता है, जिसमें उन्हें प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग दिखाना होता है. इसके बिड वेलिडिटी 180 दिनों की है, जिसको पूरा होने में अभी कुछ दिन बाकी है. इसके बाद अप्वाइंटमेंट डेट का निर्धारण होगा. हालांकि, एजेंसी की ओर से प्री-कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का एक्शन, RJD छात्र इकाई भंग कर बनाया नया संगठन

नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, अब तेजस्वी बनाम बीजेपी का मुकाबला?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >