भागलपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, दिल्ली से आने के दौरान हुआ हादसा

Bhagalpur News: भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की दिल्ली से आने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.उन्हे एक महीने पहले ही भागलपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया था.

Bhagalpur News: भागलपुर जिला कांग्रेस के हाल ही में बने अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की दिल्ली से वापस लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

उन्हे महज एक महीने पहले ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. प्रवीण कुशवाहा को पार्टी का एक समर्पित और संघर्षशील नेता माना जाता था, जिन्होंने हाल ही में संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया था. उनके समय से पहले निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि पार्टी ने एक अनुभवी संगठनकर्ता और जमीनी पकड़ रखने वाले नेतृत्व को खो दिया है.

कैसे हुआ हादसा ?

प्रवीण सिंह कुशवाहा दिल्ली से लौट रहे थे इसी दौरान लखनऊ के एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. शुक्रवार शाम हुई इस घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई.

घटना की पुष्टि भागलपुर कांग्रेस के युवा नेता अमित आनंद ने की. उन्होंने बताया कि प्रवीण सिंह कुशवाहा अपने परिवार के साथ दिल्ली से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. इस खबर के फैलते ही भागलपुर सहित पूरे जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई. शुरुवात में किसी को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा था कि एक सक्रिय और लोकप्रिय नेता अब हमारे बीच नहीं रहे.

2020 में लड़े थे विधानसभा चुनाव

प्रवीण सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लंबे समय से जुड़े रहे थे. वे वर्ष 2020 में पटना साहिब से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे. 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें कहलगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया था.

कांग्रेस नेता ने जताया शोक

उनके निधन पर कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक कुशल राजनीतिज्ञ और बड़े भाई को खो दिया है. घटना की सूचना मिलते ही उनके भागलपुर स्थित पटलबाबू रोड आवास और गांव में मातम का माहौल बन गया.

Also Read मुजफ्फरपुर शहर का होगा विस्तार, सैटेलाइट टाउनशिप से बदलेगी सूरत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >