बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सुबह 5 बजे हुई सरकारी पूजा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

Baba Budhanath Temple: भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार को विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा का आयोजन किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में हुए इस अनुष्ठान के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.

Bhagalpur Baba Budhanath Temple: भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. गंगा जल, पंचामृत और फूल-फलों से भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया गया. सरकारी पूजा के बाद जैसे ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुले, बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई. पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया.

महंत के सान्निध्य में हुआ विशेष रुद्राभिषेक

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट. सोमवार सुबह बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सरकारी पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराई गई. महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का गंगा जल, पंचामृत, फूल और फलों से विशेष अभिषेक कराया.

पूरे अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज और घंटियों की ध्वनि से भक्तिमय माहौल बना रहा.

मंदिर प्रबंधन ने की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं, ताकि दर्शन और पूजा-अर्चना सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

Bhagalpur Baba Budhanath Temple: पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरकारी पूजा और आरती समाप्त होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. सुबह से मंदिर परिसर में इंतजार कर रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

दर्शन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बाबा बूढ़ानाथ की जय" के जयकारे लगातार गूंजते रहे. सावन के पहले सोमवार पर आस्था का यह नजारा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा.

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तिमय माहौल देर तक बना रहा.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar rao

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >