Bettiah : दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद

कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पश्चिम चम्पारण भारत भूषण, द्वारा किया गया.

बेतिया . कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, (आत्मा), पश्चिम चम्पारण के कृषक प्रशिक्षण सभागार, संयुक्त कृषि भवन, बेतिया, पश्चिम चम्पारण में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया गया. इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर के दो वैज्ञानिक जगपाल एवं सौरभ कुमार द्वारा 28 प्रतिभागी किसानों का खरीफ फसलों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण तथा उर्वरकों के वैज्ञानिक प्रयोगों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पश्चिम चम्पारण भारत भूषण, द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में सुशील बांड्रा, जिला लेखापाल, आत्मा, पश्चिम चम्पारण भारती एवं आशीष कुमार आदि भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >