Bettiah: नौतन . गोपालगंज सीमावर्ती क्षेत्र बरियारपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के दिशा निर्देश के आलोक में पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है. चौकी के सटे पुलिस कर्मियों के लिए शुलभ शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा. यह बातें रविवार को शौचालय का नींव खुदाई कराते हुए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कहीं. प्रमुख ने कहा कि गंडक दियारा में पुलिस चौकी बनने से अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी. पुलिस चौकी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चौकी के आसपास दुकानें भी खुल जाएगी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस चौकी निर्माण होने से यूपी से शराब का खेप लेकर आने वाले तस्कर को धरपकड़ में पुलिस को सुविधा मिलेगी. मौके पर संजय दूबे, म. हनीफ अंसारी आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
