Bettiah: शिक्षकों व बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है टीएलएम मॉडल : दिनेश्वर

टीएलएम प्रदर्शनी सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पण और नवाचार का प्रतीक है.

बैरिया. टीएलएम प्रदर्शनी सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पण और नवाचार का प्रतीक है. उक्त बातें राजकीयकृत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथना मियांपुर दुबौलिया के हेडमास्टर दिनेश्वर मिश्र ने कही. वे शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित संकुल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि टीएलएम मॉडल शिक्षकों और बच्चों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है. शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए कला-कौशल को देखने से बच्चों के मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. मेले में संकुल के अधीन सभी विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए. इस दौरान विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने अपने द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगायी. ये टीएलएम कक्षा एक से आठ तक के हिंदी,अंग्रेजी,गणित, विज्ञान व पर्यावरण विषयों पर आधारित थे. टीएलएम मेले का उदघाटन हेडमास्टर दिनेश्वर मिश्र तथा संकुल समन्वयक मोहम्मद युसूफ ने संयुक्त रूप से किया. निर्णायक मंडल में नामित शिक्षकों ने सभी टीएलएम का सूक्ष्म अवलोकन किया और निर्धारित प्रपत्र में रेटिंग दी. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिडिल स्कूल बथना मियांपुर दुबौलिया, प्राथमिक स्कूल बेलबनवा कमकर टोला, प्राथमिक विद्यालय मधुरबाना, मिडिल स्कूल मियांपुर दुबौलिया तथा प्राथमिक स्कूल बेलबनवा अनुसूचित जाति टोला के शिक्षक-शिक्षिकाओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. हेडमास्टर सह टीएलएम के संचालक दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी में चयनित उत्कृष्ट टीएलएम तैयार करने वाले शिक्षक अब प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में अपने मॉडलों के साथ शामिल होंगे. मौके पर शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद, नवीन कुमार, उमेश गिरि, संजीव कुमार गुप्ता, बीएन सिंह, उमेश यादव, मीना श्रीवास्तव, सिम्पल कुमारी, करुणा,कुमारी रेणु सिंह, प्रीति कुमारी,रामलक्ष्मण शर्मा,ब्रजेन्द कुमार श्रीवास्तव,अनिल यादव,मनीष कुमार,सोनू कुमार,सोमेश्वर तिवारी,मिंती कुमारी,रत्ना रुपाली,दमयंती कुमारी, नीतीश कुमार,आदित्य चक्रवर्ती आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >