Bettiah: छप्पर में छेद कर राखी दुकान में घुसे चोर, 50 हजार की राखियां और 16 हजार नकद ले भागे

नरकटियागंज की एक राखी दुकान में चोरों ने छप्पर फाड़कर करीब 50 हजार रुपये मूल्य की राखियां और 16 हजार रुपये नकद पार कर दिए. घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे चोर की पहचान की कोशिशें जारी हैं. पुलिस की जांच में देरी पर स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी है.

Bettiah News: नरकटियागंज. नगर के मुखियाजी चौक स्थित राखी दुकान का छप्पर फाड़कर चोरों ने करीब 50 हजार रुपये मूल्य की महंगी राखियां और गल्ले में रखे 16 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दुकानदार ने 19 अगस्त को शिकारपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी है.

Narkatiaganj News:दुकान खोलने पर बिखरी मिलीं राखियां

प्रकाश नगर निवासी दुकानदार हरेंद्र साह के अनुसार, 18 अगस्त की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे. 19 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पर अंदर राखियां बिखरी मिलीं. जांच करने पर दो बोरा महंगी राखियां गायब मिलीं. इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बतायी गयी है.

दुकानदार ने बताया कि दुकान का गल्ला भी टूटा हुआ था. उसमें रखे 16 हजार रुपये नकद गायब थे. जांच के दौरान छप्पर में बड़ा छेद भी मिला, जिससे आशंका है कि चोर छप्पर के रास्ते दुकान में दाखिल हुआ.

CCTV फुटेज में चोरी करते दिखा व्यक्ति

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है. दुकानदार ने इसी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. मामले की जानकारी 19 अगस्त को शिकारपुर थाना को दी गयी थी.

22 अगस्त को जांच के लिए पहुंची पुलिस, व्यवसायियों में नाराजगी

दुकानदार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस 22 अगस्त को जांच के लिए दुकान पर पहुंची. पुलिस के जांच में पहुंचने में देरी को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी है.

व्यवसायियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और मामले को लेकर एसपी से शिकायत करने की बात कही है. उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए.

CCTV के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें:7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >