बेतिया में दिनदहाड़े छात्र से लूटपाट, स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा

बेतिया नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक छात्र से मारपीट कर मोबाइल फोन और चांदी की सिकड़ी लूटने की घटना सामने आई है. स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि अन्य फरार हो गए.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक छात्र से मारपीट कर मोबाइल फोन और चांदी की सिकड़ी लूटने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सतर्कता से भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है.

 कोचिंग से लौट रहे छात्र को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार छात्र सागर पोखरा स्थित एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर अपने कमरे की ओर लौट रहा था. इसी दौरान कम्युनिस्ट पार्टी चौक के समीप दो बाइक पर सवार पांच-छह युवक उसका पीछा करते हुए पहुंचे और रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

मोबाइल और चांदी की सिकड़ी लूटकर भागे बदमाश

मारपीट के दौरान बदमाशों ने छात्र की जेब से मोबाइल फोन और गले में पहनी चांदी की सिकड़ी छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार होने लगे.

लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी निवासी सरवन कुमार के रूप में हुई है. बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. छात्र के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ में मवेशी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, दो मवेशी बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >