Bettiah: नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, अपराध में गिरावट, 9 हजार से अधिक गये जेल

बेतिया पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि इस वर्ष मादक पदार्थ की तस्करी करनेवाले गिरोह की आर्थिक स्थिति कमजोर करने में सफलता मिली है.

बेतिया: बेतिया पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि इस वर्ष मादक पदार्थ की तस्करी करनेवाले गिरोह की आर्थिक स्थिति कमजोर करने में सफलता मिली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ शौय सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विगत एक वर्ष के दौरान नौ हजार से अधिक आरोपियों को जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है. यह बात दिगर है कि आपराधिक मामलो की संख्या में ज्यादा प्राथमिकी प्रतिवेदित किये गये है.

आंकड़ो पर गौर करें तो बेतिया पुलिस जिला में एसपी डा. सुमन के नेतृत्व में बीते एक वर्ष कुछ गंभीर अपराधों में कमी आई है. सितंबर 2023 से अगस्त 2024 तक पुलिस जिला में कुल 8316 मामले दर्ज हुए थे. वहीं सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 10169 तक पहुंच गया। यानी कुल मामलों में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई. सितंबर 2023 से अगस्त 2024 और सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के तुलनात्मक डाटा के अनुसार हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में कमी आई है. वर्ष 2023-24 के इस अवधि में हत्या के 70 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024-25 में यह घटकर 66 रह गयी। लूट की घटनाएं भी 18 से घटकर 14 दर्ज की गईं. महिला अपराधों में भी कमी दर्ज हुई है. पिछले वर्ष जहां नौ मामले सामने आए थे, वहीं इस बार यह घटकर दो पर सिमट गया. दुष्कर्म के मामले में भी कमी दर्ज की गई, पिछले वर्ष दुष्कर्म के 35 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस अवधि में 23 मामले दर्ज हुए. जिले में शराबबंदी कानून लागू करने को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ी है. बीते वर्ष 45047 लीटर शराब जब्त की गई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 54546 लीटर तक पहुंच गया. गांजा की बरामदगी भी 4क्वींटल 20 किलो से बढ़कर 11क्वींटल 42 किलो तक हो गई. इसी अवधि में चरस की बरामदगी 1क्वींटल 26 किलो से बढ़कर 2क्वींटल 45 किलो रही, जो लगभग 94 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. गिरफ्तारियों के आंकड़े बताते हैं कि पुलिस ने इस दिशा में भी जोरदार अभियान चलाया. 2023-24 में जहां 7789 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 9758 हो गई. यह 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >