Bettiah: नरकटियागंज जंक्शन पर मरीजों व दिव्यांग यात्रियों का उतरी दिशा से स्टेशन पहुंचना हुआ बंद

जंक्शन पर इंजीनियंरिंग विभाग के अधिकारी और निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी बिना डायवर्सन बनाए और यात्रियों को सुविधा दिए बिना दीवार और पीलर खड़ी कर दी है.

नरकटियागंज . जंक्शन पर इंजीनियंरिंग विभाग के अधिकारी और निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी बिना डायवर्सन बनाए और यात्रियों को सुविधा दिए बिना दीवार और पीलर खड़ी कर दी है. जंक्शन के उतरी दिशा में चल रेह निर्माण कार्य के कारण जंक्शन पर पहुंचने वाले यात्रियों खासकर दिव्यांग और मरीजों के साथ साथ महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जंक्शन के उतरी छोर से भारी संख्या में रेल यात्री जंक्शन पर पहुंचते हैं. लेकिन प्लेटफार्म का निर्माण कार्य होने से प्रवेश का रास्ता ही बंद हो गया है. नवनिर्मित प्लेटफार्म पर दो स्लैब रख दिया गया है. जिससे उतर कर यात्री जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंचे रहे हैं, लेकिन उन्हें गिरने का डर बना रहता है. जबकि मरीज और पैरो से दिव्यांगों के लिए सीढ़ी तक पहुंचना और फिर प्लेटफार्म पर आने-जाने में जो दिक्कत हो रही है, उससे सभी परेशान हैं. दिव्यांग संघ के राजनाथ पुरी ने बताया कि स्टेशन पर पहुंचने में हालत खराब हो रही है. उन्हे गोरखपुर जाना था, लेकिन उन्हें प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचने में काफी देरी हुई. इस संबध में स्थानीय अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

बोले यात्री, सुविधाओं का नही रखा जाता ख्याल

प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री प्रभाष कुमार, विवेक पांडेय, गुड्डु राज, सुनील कुमार आदि ने बताया कि जिस प्रकार जंक्शन पर कार्य हो रहा है और यात्रियों को सुविधा नही दी जा रही है इससे परेशानी तो हो ही रही है. लिफ्ट भी नही चलता. जिन लोगो को उतरी दिशा से आना है उन्हे घुम कर दक्षीणी दिशा से आना पड़ रहा है. यात्रियों को इससे मुश्किल हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >