Bettiah: 10 दिनों की होगी शारदीय नवरात्रि, 9 वर्ष के बाद बना है संयोग

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की होगी. आज सोमवार को आरंभ होकर आगामी 2 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को समाप्त होगी.

चौतरवा. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की होगी. आज सोमवार को आरंभ होकर आगामी 2 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को समाप्त होगी. इसकी जानकारी देते हुए अंशु ज्योतिष परामर्श केंद्र के ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष तिवारी उर्फ अंशु ने बताया कि ऐसा संयोग 9 वर्ष के बाद बना है जब नवरात्रि 10 दिनों की हो रही है. इससे पूर्व 2016 में नवरात्रि 10 दिनों की थी. आचार्य ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है. जिसका फल शुभ वृष्टि होगी. वही विजयादशमी गुरुवार को होने के कारण देवी का प्रस्थान मनुष्य वाहन से होगा. जिसके फल भी सुखकारक होता है. 21 अक्टूबर रविवार को अमावस्या तिथि रात्रि 12:24 बजे तक है. तदुपरांत आश्विन शुक्ल प्रतिपदा का आरंभ होगा, जो 22 अक्टूबर को रात्रि 1:25 बजे तक रहेगी. अत: शारदीय नवरात्रि का कलश स्थापना सोमवार को होगा. इस वर्ष दिन भर प्रतिपदा तिथि रहने के कारण कलश स्थापना पूरे दिन की जा सकती है, किंतु सबसे अच्छा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त है जो दिन 11:22 बजे से 12:10 बजे तक रहेगा. इस वर्ष चतुर्थी तिथि दो दिन 25 एवं 26 सितंबर को तक रहेगी. तदनुसार पत्रिका प्रवेशन एवं महानिशा पूजा 29 सितंबर को मनाया जाएगा. कन्या पूजन एवं हवन 1 अक्टूबर को दिन 2:41 बजे तक होगा. दुर्गा विसर्जन, जयंती ग्रहण एवं नवरात्रि व्रत की पारण 2 अक्टूबर को करना शास्त्र सम्मत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >