West Champaran News: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने नाबालिग आरोपित और उसके पिता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने नाबालिग आरोपित को पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है.
Mainatand News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव का एक लड़का पिछले करीब ढाई माह से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा. आरोप है कि इस दौरान उसने नशीला पदार्थ खिलाकर भी कई बार दुष्कर्म किया.
गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार
पीड़िता का कहना है कि जब वह गर्भवती हो गई और उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नाबालिग आरोपित और उसके पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद नाबालिग आरोपित को पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नाबालिग आरोपित को जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ में मवेशी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, दो मवेशी बरामद
