Bettiah:निजी स्कूल संघ की बैठक में सुनी गयी शिक्षकों की समस्याएं

पुरानी गुदरी बेतिया के प्रांगण में रविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बेतिया इकाई की बैठक हुई.

बेतिया . पुरानी गुदरी बेतिया के प्रांगण में रविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बेतिया इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो नुरैन खान ने की. इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालक ज़फ़र इमाम कादरी ने जिला अध्यक्ष मो नूरैन खान, जिला सचिव अबदुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी, ज़िला उपाध्यक्ष आनंद सिरिल, जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव तथा जिला संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार सिंह का स्वागत किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष मो. नुरैन खान ने उपस्थित निजी स्कूल संचालकों की सारी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी ने कहा कि आप सभी जीपी, इपी और एफपी को शीघ्र पूरा करें.. वर्ग 2 से वर्ग आठ तक के बच्चों को यू डायस में जोड़ने और प्रथम से आंठवें तक के बच्चों को प्रमोट करने का ऑप्शन स्कूल स्तर देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सय्यद शमाएल अहमद साहब से निवेदन किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को इस सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री से मिलकर इस समस्या की ओर शिक्षा मंत्री का ध्यान दिलाने का आश्वासन दिया है. जिला उपाध्यक्ष आनंद सिरिल, जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव तथा जिला संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार सिंह ने सभी निजी स्कूलों को एसएचवीआर पर रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर दिया. बैठक में बेतिया प्रखण्ड के निजी स्कूल संचालकों में सुनील सिरिल, सूरज कुमार, मो. जावेद सरवर, अफ़रोज़ आलम, अमित वर्मा , ज़फ़र ईमाम कादरी, राजेश्वर प्रसाद पटेल, मो आरिफ आलम, शैलेश बिहारी वर्मा, राहुल कुमार, अमन सिद्दीकी, आयुष कुमार, बृजेश कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >