अब हर छात्रा के पास है पुलिस दीदी और 112 का नंबर, नरकटियागंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोटस पब्लिक स्कूल नरकटियागंज में छात्राओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए 'पुलिस दीदी' पहल के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम ने छात्राओं के बीच सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ाया है.

Narkatiaganj News: नरकटियागंज नगर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस की 'पुलिस दीदी' पहल के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शिकारपुर पुलिस की ओर से किया गया.

कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने की जानकारी दी गई.

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने की पहल की सराहना

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ाते हैं और पुलिस तथा विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करते हैं.

स्कूल के निदेशक आशीष रतन उर्फ गोलू ने कहा कि पहले छात्राओं को सुरक्षित घर भेजने के लिए विशेष निगरानी करनी पड़ती थी, लेकिन अब अधिकांश छात्राओं के पास 'पुलिस दीदी' और डायल 112 का नंबर उपलब्ध है, जिससे सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है.

किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस को दें सूचना

पुलिस दीदी सह एसआई एकता सागर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियों का जागरूक और आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परेशान करे, धमकाए या बहकाने का प्रयास करे तो बिना किसी डर के तुरंत पुलिस को सूचना दें. छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील भी की गई.

पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार

एसआई नेहा कुमारी ने कहा कि पुलिस हमेशा आमजन, विशेषकर बच्चों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने छात्राओं को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की मदद लेने का आग्रह किया.

नाटक के जरिए दिया सतर्कता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर सतर्कता, आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे, ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़े और वे हर परिस्थिति में अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >