Bettiha : 1.635 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो 635 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

Bettiha : बेतिया .नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो 635 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दी है. पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाग वार्ड 18 निवासी सुजीत सोनी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से एक किलो 635 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. गांजा को वह अपने घर में छिपाकर रखा था. जानकारी के अनुसार नगर थाना के दारोगा सैयद हसन शनिवार की दोपहर गश्ती में निकले थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नौरंगाबाग का सुजीत सोनी चोरी चुपके गांजा बेच रहा है. सूचना पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसके घर पर छापेमारी की गई. पुलिस को देखकर वह घर में घुसने लगा. उसे रोक उसके घर की तलाशी ली गई तो पॉलिथीन में अलग-अलग जगह छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ. तब पुलिस उसे गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >