Bettiah: सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन

विमल बाबू खेल मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ.

बगहा. विमल बाबू खेल मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया. इस दौरान मैदान खिलाड़ियों और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा. उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना है. यहां से निकले खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने घोषणा की कि विधानसभा चुनाव के बाद भारी बहुमत से सरकार बनने पर नवंबर माह में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में वृहद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक टीमों का चयन कर टूर्नामेंट कराया जाएगा. इस अवसर पर विधायक राम सिंह ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक है.

सेल्फी लेने के लिए बच्चे, बच्चियां और युवाओं में बिहारी टार्जन के साथ मची रही होड़

खास आकर्षण के रूप में बिहारी टार्जन के नाम से प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर राजा यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान बच्चे और बच्चियां तथा युवाओं ने राजा यादव के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे. राजा यादव ने खेल में शामिल खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील किया. इस दौरान खेल रेफरी सुनील कुमार वर्मा नरकटियागंज ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

महोत्सव को यादगार बनाने का दिया जोर

खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने महोत्सव को यादगार बना दिया. यह आयोजन बगहा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक गोविंद जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्रधर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रितु जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष हृदयानंद दुबे, नंदकिशोर राम, ओमनिधि वत्स, प्रदेश समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, सतीश वर्मा, सभापति उप प्रतिनिधि रवि शंकर प्रसाद, अजया राय, नगर उपसभापति सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि रंजन, जिला मंत्री विमला देवी, महामंत्री सीपु चौबे, सुजीत चौरसिया, नागेंद्र साहनी, दीपू तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंच संचालन सीपु चौबे ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >