वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान पर जोर, नरकटियागंज में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के कार्यक्रम में जुटे छात्र

राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन नरकटियागंज के एक विद्यालय में छात्रों को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के महत्व के बारे में बताया गया. अतिथियों ने भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

National Science Week: गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानी बाजार, नरकटियागंज में महान वैज्ञानिक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और नवाचार के महत्व से अवगत कराया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह और केनरा बैंक, नरकटियागंज के शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेने का आह्वान

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, अनुसंधान और नवाचार को अपनाने तथा भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है.

शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे, शिशु मंदिर खंड प्रभारी अभय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश कुमार वर्मा तथा विज्ञान प्रमुख आचार्य प्रेमचंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसके अलावा आचार्य रत्नाभम, अर्जुन कुमार, श्याम बिहारी सिंह, दिनेश प्रसाद, मलय नीरभ, अमरेश यादव, प्रवेश तिवारी तथा आचार्याएं नीता मेहता, अप्पी कुमारी, मेघना खर्दवाल, स्मिता कुमारी और सोनी कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया.

विज्ञान आधारित गतिविधियों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नवाचार के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प भी लिया.

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के तहत आगे भी विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >