बगहा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

बगहा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया. इस रैली का उद्देश्य 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

Bagaha News: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नगर परिषद बगहा की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. नगर परिषद कार्यालय परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंची. रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

नगर परिषद कार्यालय से निकली तिरंगा रैली

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. बच्चे और शिक्षक राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से आगे बढ़े. तिरंगा रैली के कारण पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

गांधी चौक पर महात्मा गांधी को किया नमन

रैली गांधी चौक पहुंची, जहां सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान लोगों ने राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.

हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है. 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय लोगों की रही भागीदारी

रैली में नगर परिषद सभापति, उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा, स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी, सहायक वास्तुविद सहित नगर परिषद के सभी कर्मी मौजूद रहे. स्थानीय नागरिकों ने भी रैली में भाग लेकर अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया.

यह भी पढ़ें: छह साल बाद भोलेनाथ के दरबार में मिला बिछड़ा बेटा, छलक पड़े पिता के आंसू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >