Bettiah: रसोइयों को मिले सरकारी कर्मी का दर्जा, तय हो न्यूनतम मानदेय

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ बगहा इकाई की बैठक रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली बगहा दो परिसर में हुई है.

बगहा. बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ बगहा इकाई की बैठक रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली बगहा दो परिसर में हुई है. जिसकी अध्यक्षता अनुराधा देवी व संचालन संघ के सचिव ललन प्रसाद गोंड ने किया. बैठक में वर्षों से रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा मिले, साथ ही साथ उनका न्यूनतम मानदेय तय हो, इसके साथ ही रसोइयों को 10 माह की जगह 12 महीने का मानदेय सहित अन्य मांगों की मुद्दा छाया रहा. वही बैठक में रसोइयों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर रसोईया संघ ने एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय किशोर साह ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त रसोइयों को 3 हजार का पेंशन मिले, उन्हें बीमा का लाभ मिले, साल में एक जोड़ा ड्रेस मिले सहित एक दर्जन मांगों को लेकर रसोइयों ने ज्ञापन राज्य सरकार को देने का निर्णय लिया. वही रसोईया संघ के लोगों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं करती है तो 30 नवंबर को सभी रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे एवं मांग पूरी होने तक उनके हड़ताल जारी रहेगा. बैठक में हरिहर साह, सबुन नेशा, ललिता, प्रेम सागर, पारस प्रसाद, गायत्री देवी, पूनम देवी, राधिका देवी, सोनम देवी, सरिता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में रसोइया मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >