Bettiah: दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए मैनाटांड़ थाना परिसर और मेला चौक पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

मैनाटांड़/नौतन/इनरवा.दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए मैनाटांड़ थाना परिसर और मेला चौक पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले में शांति बहाली के लिए विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर सीओ आशीष आनंद ने कहा कि दुर्गा पूजा महान पर्व है. ऐसे में दुर्गा पूजा को अच्छे ढंग से मनाना हम सभी का दायित्व भी है. वही मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. वही दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले में मनचलों पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी. कहीं से कोई सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की. साथ ही कहा कि प्रशासन की पूरी नजर है जो भी कानून का उल्लंघन करेगा. उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे. नौतन प्रतिनिधि के अनुसार आस्था और विश्वास और नवरात्र में सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली माता भवानी का पूजा शांति पूर्ण माहौल में भक्त मनाये पुलिस प्रशासन सभी जगह सहयोग करने के लिए तत्पर है. यह बातें रविवार को थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहीं. इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि जहां भी दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना की गई है वहां के कमेटी के लोगों को लाइसेंस लेना होगा. डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आस्था के साथ माता का पुजा करने वाले को सभी मनत पूर्ण होती है. नवरात्र को शांति पूर्ण माहौल में मनाने के प्रशासन सक्रिय हैं. इस स्थिति में पंचायत के मुखिया, सरपंच, समाजसेवियों की जबाबदेही बनतीं है कि पुजा शांति पूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर योगापटी सर्किल इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी, बीसूत्री अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष अमिरका प्रसाद, श्रीकांत सिंह, राकेश कुमार वर्मा, मुनीलाल पासवान, रामरतन चौधरी, नजमा खातून, राजेश प्रसाद, मनान मियां, सुनैना देवी, अशेसर पटेल, आलमगीर मियां, वफील अहमद आदि मौजूद रहे. इनरवा प्रतिनिधि के अनुसार भंगहा थाना पर दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक में जुटे पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष और गणमान्य लोगों से शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न करने के लिए सुझाव लिए गए. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान पंडालों में सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी रहेगी. इस अवसर पर मुखिया बिंदा प्रसाद, आलोक विक्रम शाह, कन्हैया यादव, सुरेंद्र सिंह, बलिराम चौधरी, भुषण चन्द्र दास, संतोष पटेल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >