West Champaran News: योगापट्टी प्रखंड के बासोपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित बेलबाग स्थान पर शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया.
Yogapatti News: गुरु रविदास के चित्र पर अर्पित की श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष संतोष चौधरी ने की. उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में योगदान को याद किया.
समानता और भाईचारे का दिया संदेश
संतोष चौधरी ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं. उन्होंने लोगों से गुरु रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की.
जात-पात और भेदभाव के खिलाफ जागरूकता
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास ने जात-पात और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लोगों को जागरूक किया. उन्होंने आपसी प्रेम, सद्भाव और समानता पर आधारित समाज की कल्पना की. उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया गया.
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी
समारोह में सरपंच पुत्र कृष्णा राम, सुदामा पाल, शंभू प्रसाद, मुकेश राम, नारायण राम, वीरेंद्र राम, मथुरा राम, राधिका कुमारी और बब्लू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
इसके अलावा विकास मित्र, आवास सहायक, स्वच्छता कर्मी और कल्याण विभाग के कर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.
यह भी पढ़ें: 7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन
