Bettiah: बिजली की शॉट सर्किट से लगी आग में एक घर खाक, लाखों की हुई क्षति

स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा-लबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव में शनिवार की रात बिजली की शॉट सर्किट के कारण लगे आग में एक घर खाक हो गया.

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा-लबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव में शनिवार की रात बिजली की शॉट सर्किट के कारण लगे आग में एक घर खाक हो गया. वहीं रसोई घर में रखे सिलेंडर के फटने से परिजन व ग्रामीण घर में जाने से डर गए. इस कारण घर से कोई सामग्री भी निकाली नहीं जा सकी. इससे लाखों की संपत्ति खाक हो गयी. वही प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी व पूर्व मुखिया राजमंगल बीन ने बताया कि श्रीपतनगर गांव निवासी राधा मोहन बीन के फुस के घर में शनिवार रात करीब 10 बजे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गयी. घर की तेज लपटों को देख जब तक आसपास के लोग पहुंचते आग की लपटें तेज हो गयी थी. लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में थे कि गैस सिलेंडर के फट जाने से आग और विकराल हो गयी. वहीं डर से लोग घर में नहीं घुस पाए और घर में रखे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन व सभी सामग्री जल गयी. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित की नई बहू आई थी. उसके सभी गहने और मायके से मिले सामग्री भी जल गयी. वहीं सभी सामग्री जलने से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. सीओ नंदलाल राम ने बताया कि अग्नि पीड़ित को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >