Bettiah Power Cut: बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण रविवार को शहर के कालीबाग और कोतवाली फीडर से जुड़े इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. MRT टीम द्वारा दोनों फीडरों में आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्य किया जाएगा.
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा पावर कट
बिजली विभाग के अनुसार, कालीबाग और कोतवाली दोनों फीडरों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा जाएगा. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है.
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
मेंटेनेंस कार्य के कारण हॉस्पिटल रोड, नाजनी चौक, द्वारदेवी चौक, टाउन थाना, मित्र चौक, कोतवाली चौक और पथरी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
बिजली विभाग के मुताबिक निर्धारित समय में रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेंटेनेंस कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
