Bettiah : बरसात थमने के 30 घंटे बाद भी शहर में सुचारू नहीं हो पाई है बिजली

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के प्रकोप शुक्रवार की देर रात से शनिवार शाम तक बरसात जारी रही.

बेतिया. बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के प्रकोप शुक्रवार की देर रात से शनिवार शाम तक बरसात जारी रही. जिसके थमने के 30 घंटा से भी ज्यादा समय बाद भी जिला मुख्यालय समेत जिलाभर में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है.बारी टोला ग्रीड से जुड़े दर्जनभर पीएसएस में शाम पांच से छह बजे के करीब लगभग 60 मेगावाट बिजली की खपत होती रही है.लेकिन बारी टोला ग्रीड के सहायक अभियंता अंकित कुमार के अनुसार शाम छह बजे औसतन 60 जगह 25 मेगा वॉट की ही खपत हो रही है.जबकि इससे अधिक को औसत डिमांड जिला मुख्यालय के नौरंगा बाग, मंशा टोला और मनुआ पुल पीएसएस की ही सामान्य दिनों में रहती है. वहीं आपूर्ति बंद होने नौतन,बैरिया, कुमारबाग और योगापट्टी पॉवर सब स्टेशनों की स्थिति और खराब है.इन पीएसएस का औसतन लोड चार से पांच मेगा वॉट की जगह एक,डेढ़ या दो मेगा वॉट ही जा रहा है.वही 30 घंटे से ज्यादा समय बाद तक बिजली गायब रहने जुड़े हजारों उपभोक्ता हल्कान जैसी स्थिति में आ गए हैं.मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने बिजली और पानी की शिकायत तक नहीं कर पा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >