बेतिया. राज्य में फसलों के वास्तविक रकबे और उत्पादन की स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए 12 अगस्त से डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू होगा. इसके तहत कृषि कर्मी जिले में करीब 10 लाख प्लॉट तक पहुंचकर खेतों में बोई गयी फसलों का मौके पर सत्यापन करेंगे. सर्वे के दौरान फसल, किस्म और बोये गये रकबे से संबंधित जानकारी दर्ज कर डिजिटल माध्यम से अपलोड की जायेगी. डिजिटल क्रॉप सर्वे का मुख्य उद्देश्य खेतों में वास्तविक रूप से बोई गयी फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है. इससे फसलवार क्षेत्रफल का सटीक आंकड़ा उपलब्ध होगा. कृषि कर्मी खेतों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे. सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, फसल उत्पादन के आकलन और किसानों के हित में नीतियां तैयार करने में किया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज अहमद ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. कृषि कर्मियों को सर्वे के दौरान खेतों तक पहुंचकर सही जानकारी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने किसानों से अपील की कि सर्वे के दौरान कृषि कर्मियों को आवश्यक सहयोग करें, ताकि जिले में सर्वे का कार्य पारदर्शी और निर्धारित समय में पूरा किया जा सके.
12 अगस्त से शुरू होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, जिले में करीब 10 लाख प्लॉट का होगा सत्यापन

12 अगस्त से शुरू होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, जिले में करीब 10 लाख प्लॉट का होगा सत्यापन
Copied link
बिहार में 12 अगस्त से डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू होगा। कृषि कर्मी जिले के 10 लाख प्लॉट का सत्यापन कर फसलों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेंगे।