बगहा: नगर परिषद की बैठक में 28 योजनाओं पर बनी सहमति, सफाई के लिए नया ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय

रामपुर नगर परिषद में हुई सामान्य बैठक में 28 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है. सभापति गीता देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, खासकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. नई योजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और सफाई के लिए एक नया ट्रैक्टर भी खरीदा जाएगा.

West Champaran News: रामनगर नगर परिषद सभागार में सभापति गीता देवी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रत्येक वार्ड से अतिआवश्यक योजनाओं के चयन एवं स्वीकृति पर सहमति बनी. इसके तहत कुल 28 योजनाओं को टेंडर के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया.

Ramnagar News: 28 योजनाओं के टेंडर कराने पर बनी सहमति

बैठक की शुरुआत पिछली सामान्य बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि से हुई. इसके बाद सशक्त स्थायी समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की भी सम्पुष्टि की गई. विभिन्न वार्डों में जरूरी विकास कार्यों के लिए योजनाओं के चयन और स्वीकृति पर चर्चा की गई. बैठक में कुल 28 योजनाओं को टेंडर के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया.

सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा

बैठक में विभिन्न वार्डों में चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा की गई. सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. सफाई कार्य में ट्रैक्टर की कमी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से नया ट्रैक्टर खरीदने पर भी सहमति बनी.

पार्षद ने सफाई व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

पार्षद यास्मीन प्रवीण ने सभापति गीता देवी को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार और नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने नया ट्रैक्टर-ट्रेलर खरीदकर प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित कराने की मांग की.

योजनाओं के प्राक्कलन और निविदा प्रक्रिया पर चर्चा

नगर परिषद के कनीय अभियंताओं की ओर से तैयार विभिन्न योजनाओं के प्राक्कलन पर भी बैठक में चर्चा की गई. प्राक्कलित योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने तथा पूर्व में निरस्त निविदाओं का पुनः प्रकाशन कराने की स्वीकृति देने पर विचार किया गया.

बेहतर बुनियादी सुविधाओं पर जोर

बैठक के अंत में सभापति की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

बैठक में ईओ मुकेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी स्फूर दीप्ती, सीटी मैनेजर इंटू कुमार, उप सभापति श्वेता सिंह, राकेश सिंह राजपूत, बृजेश ओझा, मो. कलाम, बिजेंद्र चौबे, अशोक राव, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र राम, शहबाला, लव कुमार, अखिलेश प्रसाद, नेहा कुमारी, पन्ना देवी, जुगनू खातून, सेहरून नेशा, तरन्नुम खातून, संध्या देवी, सैफून नेशा, शाहजहां खातून, रूपा कुमारी, बब्ली देवी, जहांआरा बेगम और पुष्पा देवी समेत अन्य पार्षद व प्रतिनिधि मौजूद रहे. प्रधान सहायक कृष्णा सिंह नेपाली, अमरजीत ओझा, जेई संजीव कुमार और मो. शकील भी बैठक में उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:मकान की छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर कितना टैक्स बचेगा? जानें 5 प्रतिशत छूट का नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >