Bettiah: भाजपा युवा मोर्चा में पदों की घोषणा व सम्मान समारोह संपन्न

किशोरी वाटिका परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौजन्य से भव्य युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

रामनगर. किशोरी वाटिका परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौजन्य से भव्य युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद (अचिंत्य कुमार लल्ला) तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार पांडेय के दिशा-निर्देश पर नगर मंडल युवा मोर्चा के विभिन्न पदों की घोषणा गगन देव प्रसाद द्वारा की गयी. गगन देव प्रसाद ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और इसके लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए. समारोह के दौरान युवाओं को समाज एवं संगठन में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया. कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में विधान सभा विस्तारक पवन पांडेय, अभिषेक राय, पंकज झुनझुनवाला, जनक साह, बीरेंद्र तिवारी, युवा मंत्री सुजीत सोनी, गोलू सिंह, आदर्श कुमार, आनंद सिंह, संजय सोनी, विनय श्रीवास्तव, पियूष मणि तिवारी, आकाश कुमार, संजय कुमार, कन्हैया केसरी और मंजय निराला सहित कई कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वही नए सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >