Bagaha Police Training: नई तकनीक से लैस होगी बगहा पुलिस, एसपी ने अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

Bagaha Police Training: बगहा पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में एसपी रामानंद कुमार कौशल ने पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया. डिजिटल पोर्टल, ऑनलाइन सिस्टम और नई तकनीकी व्यवस्थाओं के उपयोग से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. जानिए खबर विस्तार से...

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha Police Training: पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों को नई तकनीकी व्यवस्थाओं के प्रभावी उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया. इस दौरान अधिकारियों को पुलिस विभाग में उपयोग किए जा रहे विभिन्न डिजिटल पोर्टल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और तकनीकी संसाधनों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: 3.06 लाख की CSP लूट का आया फैसला, दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा

डिजिटल तकनीक से बेहतर होगी पुलिसिंग

एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सभी पुलिस पदाधिकारियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है, ताकि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा सके और उन्हें बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

ऑनलाइन पोर्टल के अधिकतम उपयोग का निर्देश

पुलिस की टीम ऑनलाइन ट्रेनिंग लेते हुए

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नई तकनीकी प्रणालियों के संचालन, कार्यान्वयन और ऑनलाइन पोर्टलों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई. एसपी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने दैनिक कार्यों में डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें और समयबद्ध तरीके से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें.

अपराध नियंत्रण और अनुसंधान में मिलेगी गति

एसपी ने बताया कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण, अनुसंधान, अभिलेख प्रबंधन और जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी. साथ ही पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में भी डिजिटल माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

आधुनिक और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

एसपी ने कहा कि बगहा पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. नई तकनीकी व्यवस्थाओं के सफल क्रियान्वयन से लोगों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ की लागत से बायो गैस प्लांट शुरू, चार जिलों को मिल रही सप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >