Mainatand CHC: मैनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, आरसीएच (RCH) पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि तथा रेंज ऐप के आगामी लॉन्च की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार चौधरी ने की.
बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल रिकॉर्ड को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
समय पर पंजीकरण और डेटा अपडेट के निर्देश
डॉ. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा अपडेट सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने कहा कि इससे लाभार्थियों को नियमित टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर लाभ मिल सकेगा.
रेंज ऐप लॉन्च की तैयारियां तेज
बैठक के दौरान जल्द लॉन्च होने वाले रेंज ऐप को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
अधिकारियों ने लाभार्थियों का सही और अद्यतन विवरण दर्ज करने, रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी पात्र लाभार्थी का नाम छूटने नहीं देने पर विशेष बल दिया.
लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश
समीक्षा के दौरान नियमित टीकाकरण की प्रगति, आरसीएच पोर्टल पर डेटा एंट्री की स्थिति और क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई.
सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करें और शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा डिजिटल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बीएचएम रंजन कुमार, बीसीएम अनिल कुमार, प्रधान सहायक मुकेश राय, सुमित कुमार, शाह इकबाल, एएनएम रजनी कांति, शशी रानी, रीना कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नूतन कुमारी, शिवानी कुमारी, अंकिता कुमारी, अलका कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
