जटाशंकर धाम में 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, सावन की दूसरी सोमवारी पर शुरू हुआ अनुष्ठान

वाल्मीकिनगर के ऐतिहासिक जटाशंकर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. थारू समुदाय की 251 कन्याओं ने नारायणी नदी से जल लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम रहा.

Valmikinagar News: सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर वाल्मीकिनगर के ऐतिहासिक जटाशंकर धाम में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ. 24 घंटे अखंड राम नाम संकीर्तन और भंडारे को लेकर थारू समुदाय की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 251 कन्याओं ने माथे पर कलश रखकर नारायणी नदी से जल भरा और गाजे-बाजे के साथ जटाशंकर धाम पहुंचीं.

 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

कलश यात्रा में थारू समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया. मंदिर परिसर से निकली यात्रा नारायणी नदी के संगम तट स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर तक पहुंची. राम नाम के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का यह संगम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

24 घंटे अखंड राम नाम संकीर्तन का शुभारंभ

जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो की पहल पर 24 घंटे अखंड राम नाम संकीर्तन की शुरुआत की गई. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया. धार्मिक अनुष्ठान के कारण जटाशंकर धाम परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा.

श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था

आयोजनकर्ता निर्भय कुमार महतो ने बताया कि सावन माह में थारू समुदाय की ओर से हर वर्ष यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है. इस वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी उन्होंने ली है.

जटाशंकर धाम पहुंचने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला को व्यवस्थित किया गया है. श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भंडारे और महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी.

सावन की दूसरी सोमवारी की शाम होगी पूर्णाहुति

आयोजकों के अनुसार अखंड राम नाम संकीर्तन की पूर्णाहुति सावन की दूसरी सोमवारी की शाम होगी. इसके लिए मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील भी की गई है.

थारू समाज की धार्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है जटाशंकर धाम

वीटीआर के घने जंगलों में स्थित जटाशंकर धाम थारू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां होने वाले धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सेवा में थारू समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

सावन में होने वाला अखंड राम नाम संकीर्तन समुदाय की पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है. मंदिर की देखरेख और श्रद्धालुओं की सेवा में भी समुदाय के लोग सक्रिय भूमिका निभाते हैं.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

आयोजन में जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार के सदस्य बृज बिहारी यादव, पूर्व मुखिया राजलाल महतो, ईडीसी अध्यक्ष संतोष काजी, थारू कल्याण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर काजी, पूर्व सरपंच जगदीश सोखईत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

यह भी पढ़ें:स्वतंत्रता दिवस से पहले नरकटियागंज स्टेशन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वाड ने की जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >