बेगूसराय: बखरी में श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें स्थापना दिवस सप्ताह का शुभारंभ, ज्ञान और संस्कृति संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

बखरी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था श्री विश्वबंधु पुस्तकालय ने 70वां स्थापना दिवस सप्ताह समारोह भव्य रूप से शुरू किया है. यह पुस्तकालय ज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा है. सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होंगी.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं बौद्धिक संस्था श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें स्थापना दिवस सप्ताह समारोह का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित कुमार पोद्दार ने किया.

ज्ञान और शिक्षा की साधना स्थली है पुस्तकालय: वक्ता

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षण समिति के सदस्य नंदलाल पंडित ने कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के लिए 'अमृत' समान है. यहाँ से ज्ञान प्राप्त कर दर्जनों छात्र-छात्राएं आज देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पूर्व अध्यक्ष जयदेव सन्याल ने डिजिटल युग में बच्चों को किताबों से जोड़ने पर बल दिया, वहीं सिधेश आर्य ने कहा कि राज्य सरकार से प्रथम श्रेणी प्राप्त यह पुस्तकालय संस्कार व शिक्षा का केंद्र रहा है.

संरक्षक राजेश अग्रवाल, पूर्व सचिव नीरज नवीन और पत्रकार सुमन झा सहित अन्य वक्ताओं ने पुस्तकालय के 70 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की सराहना की.

150 विद्यार्थियों ने लिखित क्विज में लिया भाग

स्थापना दिवस सप्ताह के पहले दिन आयोजित लिखित क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

सप्ताह भर आयोजित होंगी ये प्रतियोगिताएं

सचिव अमित कुमार पोद्दार ने बताया कि 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

  • 21 जुलाई: चित्रांकन (ड्राइंग) एवं मेहंदी प्रतियोगिता
  • 22 जुलाई: भाषण प्रतियोगिता (विषय: 'छात्र जीवन में पुस्तकालय की भूमिका', 'सोशल मीडिया का प्रभाव' और 'अंतरराष्ट्रीय युद्ध का अर्थव्यवस्था पर असर')
  • 23 जुलाई: मौखिक (ओरल) क्विज प्रतियोगिता
  • 27 जुलाई: वार्षिकोत्सव समापन सह पुरस्कार एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर सहसचिव कोमल आर्य, कार्यक्रम संयोजक नीरज राय, कार्यक्रम प्रभारी राजन कुमार, राजीव कुमार, पंकज केसरी, कुंदन केसरी, वसंत कुमार, चंदन केसरी, राहुल केसरी, सूरज कुमार, संतोष गुप्ता, शशि कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार, मकसूदन कुमार और रिमझिम कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >