बेगूसराय में महिला से कथित तौर पर थूक चटवाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Begusarai News : बलिया में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है. ग्रामीणों ने महिला को थूक चटवाने की तालिबानी सजा दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Begusarai News : नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड में महिला के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग महिला से कथित रूप से जमीन पर थूकवाकर उसे चटवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार करते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में दिख रहा युवक नगर परिषद के एक वार्ड पार्षद का पुत्र है. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और चर्चा का माहौल है.

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद डीएसपी सुबोध कुमार और थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जनप्रतिनिधियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश रौशन उर्फ मुन्ना तथा नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन किशोर रस्तोगी ने कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यदि किसी दलित महिला के साथ इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया गया है तो यह गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं बलिया प्रखंड के उप प्रमुख सच्चिदानंद पासवान तथा जदयू कार्यकर्ता मो. विलाल ने भी घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने और किसी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

Also Read : टीडीबी कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर विशेष व्याख्यान, साहित्य के नवमूल्यांकन पर हुई चर्चा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >