समसा पंचायत में बाल विवाह मुक्ति रथ का ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ सपोर्ट पर्सन राजमणि रंजन के नेतृत्व में बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत में पहुंचा.

बेगूसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ सपोर्ट पर्सन राजमणि रंजन के नेतृत्व में बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत में पंहुचा. इस दौरान पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार ने अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत किया एवं अपने पंचायत भवन कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पुन: रवाना किया. मुखिया अभिषेक कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश राज्य पंचायत के विकास में बाल विवाह जैसी समाजिक कुरीतियां सबसे बड़ी बाधा हैं, इसलिए जागरूकता अभियान जरुरी है. लड़की की शादी 18 वर्ष के बाद एवं लड़का की शादी 21 वर्ष के बाद ही करना चाहिये. जिससे उन्हें जीवन में शिक्षित बनकर आगे बढ़ने का पर्याप्त मौका मिल सके. जिससे स्वस्थ्य, शिक्षित सुंदर भारत का निर्माण हो सके. जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं वैशाली समाज कल्याण संस्थान द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय अभियान बनायेगा. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड में जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार सराहनीय कदम हैं. संस्थान के प्रतिनिधि राजमणि रंजन ने कहा कि भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले तत्काल इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं 15100 पर देना सुनिश्चित करें. जिससे बाल विवाह को रोका जा सके. इस दौरान समसा पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सम्राट, सुरेश कुमार, रथ चालक राजा पटेल अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >