Begusarai News: उड़ान इंटरनेशनल स्कूल (केशावे) ने अपनी स्थापना के मात्र 14 वर्षों में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 18 से 22 जुलाई 2026 तक मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद (कैमूर) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने कांस्य पदक (तृतीय स्थान) हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.
36 टीमों के बीच दिखाया शानदार प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें उड़ान इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए सेमीफाइनल तक का सफल सफर तय किया और कांस्य पदक अपने नाम किया.
कोच और टीम मैनेजर का अहम योगदान
खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच गौरव आनंद के बेहतरीन प्रशिक्षण व तकनीकी मार्गदर्शन तथा टीम मैनेजर अभिनव कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा. विद्यालय परिवार ने दोनों के समर्पण की सराहना की.
विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल
विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल संस्कृति का प्रतिफल है. वहीं, प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया.
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय, उप-प्रधानाचार्या गर्गी चौधरी और संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हीरा राय सहित पूरे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने विजेता टीम, कोच और मैनेजर को बधाई दी.
