बेगूसराय में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जब्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना

Begusarai News : मटिहानी के सीतारामपुर गांव में अवैध बालू परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जब्त किया। खनन विभाग ने वाहनों पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Begusarai News : बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी चार पंचायत अंतर्गत सीतारामपुर गांव से अवैध बालू परिवहन के आरोप में जब्त किए गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जिला खनन विभाग ने कुल 2 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

पुलिस की सूचना पर खनन विभाग ने लगाया अर्थदंड

जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था. कार्रवाई के बाद इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को भेजी गई. सूचना के आधार पर खनन विभाग ने दोनों वाहनों पर कुल 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया.

जुर्माना जमा होने के बाद जारी होगा रिलीज आदेश

मटिहानी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों द्वारा निर्धारित जुर्माना राशि जमा करने के बाद खनन विभाग की ओर से रिलीज आदेश जारी किया जाएगा. रिलीज आदेश प्राप्त होने के बाद नियमानुसार दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ा जाएगा.

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >