बरौनी मालगोदाम से 12 चक्का ट्रक चोरी, जीपीएस निकालकर फेंका, वाहन मालिक परेशान

Begusarai News : बरौनी रेलवे मालगोदाम के पास से अज्ञात चोरों ने 12 चक्का ट्रक चोरी कर लिया. वाहन मालिक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परेशान, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Begusarai News : बरौनी रेलवे मालगोदाम के पास रेल परिक्षेत्र से बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक 12 चक्का ट्रक चोरी कर लिया. घटना के बाद वाहन मालिक और उसके परिजन काफी परेशान हैं. देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से भी नाराजगी देखी गई. वाहन मालिक गोपाल कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे के बाद उन्हें ट्रक में लगे जीपीएस के काम नहीं करने की जानकारी मिली. इसके बाद वह तत्काल बरौनी मालगोदाम पहुंचे, जहां उनकी 12 चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01GB7040) गायब थी. वहीं ट्रक में लगा जीपीएस निकालकर फेंका हुआ मिला.

प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भटकता रहा वाहन मालिक

घटना की सूचना देने के लिए वाहन मालिक लगातार जीआरपी थाना का चक्कर लगाता रहा. हालांकि देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. इससे वाहन मालिक और उसके परिजनों में नाराजगी और चिंता का माहौल है. फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन मामला रेल पुलिस के अधिकार क्षेत्र का है.

जीआरपी ने आवेदन नहीं मिलने की कही बात

जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन अब तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान से ट्रक चोरी हुई, वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर रनिंग रूम, एनसीसी कैंप और 07बी गुमटी के पास ओवरब्रिज निर्माण कंपनी का स्टोर रूम स्थित है. इसके बावजूद चोरों ने ट्रक चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. घटना के बाद रेल परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. वहीं इस वारदात के बाद इलाके के वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >