आदर्श मध्य विद्यालय मेघौल में चोरी, कमरे का ताला तोड़ पुराने अभिलेख ले गये चोर

बेगूसराय के आदर्श मध्य विद्यालय मेघौल में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर महत्वपूर्ण पुराने अभिलेख चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Begusarai News : खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय मेघौल में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर पुराने महत्वपूर्ण अभिलेखों की चोरी कर ली. घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बसंत भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखा तो अलमारी एवं अन्य सामान अस्त-व्यस्त था. जांच करने पर पता चला कि विद्यालय के कई पुराने महत्वपूर्ण कागजात गायब हैं. वहीं कुछ दस्तावेजों को चोरों ने कमरे में इधर-उधर बिखेर दिया था. घटना की सूचना तत्काल खोदावंदपुर पुलिस को दी गयी. प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं चोरी गये अभिलेखों की बरामदगी की मांग की है.थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. इधर विद्यालय परिसर में हुई इस घटना को लेकर शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है.लोगों ने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >